32 वां पड़ाव : लक्ष्मणपुर में घर - घर जले दीप, फूलों की वर्षा कर उतारी आरती,सुंदरकांड, हनुमान चालीसा,सुमधुर भजनों के साथ हुआ समापन,संयोजन समिति का हुआ सम्मान

 32 वां पड़ाव : लक्ष्मणपुर में घर - घर जले दीप, फूलों की वर्षा कर उतारी आरती


छुईखदान 00 तत्कालीन रियासत के धर्म पालक राजा लक्ष्मण दास के नाम पर बसे ग्राम लक्ष्मणपुर में धर्मयात्रा का भव्य स्वागत हुआ। मातृशक्तियो धर्मयात्रियों पर पुष्प वर्षा की। तो गांव के हर घर में रंगोली डालकर स्वागत में दीप जलाए गए। मंदिर के पुरोहित पंडित अरविंद शर्मा ने बताया कि 50 वर्ष पूर्व स्थापित यह मंदिर क्षेत्र के लोगों की आस्था का मुख्य केंद्र है। धर्मयात्रा के 32 वें पड़ाव में विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्निहोत्री और जिला सत्संग प्रमुख व नीरज पब्लिक स्कूल की निदेशक नीरज बाजपेयी,पूर्व जनपद उपाध्यक्ष खम्मन ताम्रकार भी शामिल हुए। बाजपेयी ने धर्मयात्रा के आयोजन को अद्भुत बताया और कहा कि यह श्रृंखला चलती रहनी चाहिए। 


छुईखदान ब्लॉक में धर्मयात्रा का संयोजन करने वाली जगन्नाथ सेवा समिति के समस्त सदस्यों अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही मानस मंडली लक्ष्मणपुर, बजरंग मानस समिति छुईखदान,मां दुर्गा मानस मंडली छुईखदान को अभिनंदन पत्र से सम्मानित किया गया।सम्मान समारोह का संचालन शरद श्रीवास्तव ने किया। धर्मयात्री राजीव चंद्राकर,विजय प्रताप सिंह,उत्तम दशरिया,शिवम नामदेव,हर्ष वर्धन वर्मा,अजेन दशरिया,भूप वर्मा सहित अन्य युवाओं ने संयोजन समिति के संजीव दुबे,आदित्य देव वैष्णव,मनोज वैष्णव,मनोज चौबे सहित अन्य को सम्मानित किया।


निकाली गई बाइक रैली


धर्मयात्रा के स्वागत में छुईखदान से ग्राम लक्ष्मणपुर तक भव्य बाइक रैली निकाली गई। रैली की अगुवाई लक्ष्मणपुर के युवाओं ने की। धर्मध्वजा थामकर युवा खासे उत्साहित नज़र आए। रैली में ख़ैरागढ़ ब्लॉक के टेकापार,कातलवाही के साथ जगन्नाथ सेवा समिति के युवा सम्मिलित हुए।


सुंदरकांड, हनुमान चालीसा,सुमधुर भजनों के साथ हुआ समापन


धर्म के इस श्रृंखलाबद्ध पड़ाव के के 32 वें चरण का आरंभ जहां धर्मयात्रा प्रमुख भागवत शरण सिंह के पाठ के आरंभ से हुआ। तो विवि की डॉ.विधा सिंह ने बालाजी को भजन समर्पित किया। जिसमें राम ने तबले पर और छन्नू ने सिंथेसाइज़र पर संगत दिया। सिद्धपीठ श्री रुक्खड़ स्वामी मंदिर के आचार्य पंडित धर्मेंद्र दुबे की सुमधुर आरती ने ग्रामवासियों को भाव विभोर कर दिया।

Comments