खैरागढ़ को जिला बनाने और स्व देवव्रत सिंह की प्रतिमा लगाने की घोषणा वोट की राजनीति - अमित जोगीJCCJ
जनता कांग्रेस ने घोषणा पत्र का नकल करने का लगाया कांग्रेस पर आरोप
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ की नक़ल करने में महारत हासिल कर ली है छत्तीसगढ़ कांग्रेस - JCCJ
2018 चुनाव को खैरागढ उपचुनाव में फिर दुहराया, जनता कांग्रेस का घोषणा पत्र का कांग्रेस ने हूबहू नकल कर अपना घोषणा पत्र बनाया।
- अब खैरागढ़ उपचुनाव में भी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) द्वारा उठाये गए मुद्दों को अपने घोषणापत्र में शामिल कर लिया
देवव्रत सिंह के जीवनकाल में खैरागढ को जिला नहीं बनाकर किया कांग्रेस ने किया है स्व देवव्रत सिंह का अपमान - JCCJ
खैरागढ़ को जिला बनाने और स्व देवव्रत सिंह की प्रतिमा लगाने की घोषणा वोट की राजनीति - JCCJ
रायपुर/राजनांदगांव/खैरागढ 1 अप्रैल 2022 जनता कांग्रेस छत्तीगसढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने कहा खैरागढ़ के लोगों ने खैरागढ़ को पृथक जिला बनाने के लिए लड़ाई लड़ी। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने इसका पुरजोर समर्थन किया। जेसीसीजे के प्रत्याशी श्री नरेंद्र सोनी पृथक खैरागढ़ जिले की मांग का नेतृत्व करते रहे हैं। अब उनका मुकाबला करने के लिए छत्तीसगढ़ कांग्रेस चुनाव जीतते ही पृथक खैरागढ़ जिला के निर्माण की घोषणा कर रही है। अमित जोगी कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा श्री देवव्रत सिंह जी के जीते जी कांग्रेस ने हमेशा उन्हें प्रताड़ित किया। इसी प्रताड़ना से तंग आकर श्री देवव्रत सिंह जी ने जेसीसीजे का दामन थामा था। अब चुनाव जीतने के लिए मुख्यमंत्री खैरागढ़ में स्वर्गीय श्री देवव्रत सिंह जी की आदमकद प्रतिमा लगाए जाने की घोषणा कर रहे हैं। यह केवल के दिखावी घोषणा है। यदि कांग्रेस दिल से देवव्रत सिंह जी का सम्मान करती तो उनकी कांग्रेस पार्टी में ऐसी बेइज़्ज़ती नहीं करती। मुख्यमंत्री की इस दिखावी घोषणा से स्वर्गीय श्री देवव्रत सिंह जी की आत्मा को बहुत ठेंस पहुंची होगी। श्री देवव्रत सिंह जी का जुड़ाव हमेशा से ही मेरे पिताजी स्वर्गीय श्री अजीत जोगी जी और जोगी परिवार से रहा है। 2007 के राजनाँदगाँव लोकसभा उपचुनाव में इसी क्षेत्र की जनता ने उन्हें संसद पहुँचाया था। उस चुनाव अभियान का नेतृत्व मेरे पिताजी ने किया था और श्री अजीत जोगी जी उस चुनाव में श्री देवव्रत सिंह जी के स्टार प्रचारक भी रहे थे। खैरागढ़ की जनता देवव्रत सिंह जी के बहनोई को रिकॉर्ड मतों से जीताकर श्री देवव्रत सिंह जी और श्री अजीत जोगी जी को अपनी सच्ची श्रद्धांजलि देगी। साथ ही पृथक खैरागढ़ जिले के निर्माण की लड़ाई लड़ने वालों के साथ भी इससे न्याय होगा। मरवाही की जनता को भी श्री अजीत जोगी जी ने अत्यंत प्रेम रहा है। मुख्यमंत्री को क्षेत्रवासियों का यदि इतना ही ध्यान है तो मरवाही में उन्होंने श्री अजीत जोगी जी की प्रतिमा क्यों नहीं स्थापित करवाई। इतना ही नहीं बिरगांव में श्री अजीत जोगी की प्रतिमा स्थापित करने की अनुमति प्रशासन ने क्यों नहीं दी ? 2020 में मरवाही उपचुनाव के समय भी कांग्रेस पार्टी ने मरवाही क्षेत्र के लिए करोड़ो की घोषणाएं की। इनमें से कितनी घोषणाएं आज अमल में आयी हैं? जबकि लगभग 2 वर्ष बीत चुके हैं। खैरागढ़ की जनता को भी मुख्यमंत्री मुंगेरीलाल के हसीन सपने दिखाने का प्रयास कर रहे हैं।



Comments
Post a Comment