विधायक रहे देवव्रत सिंह का हमेशा कांग्रेस ने अपमान किया है और अब केवल सियासी लाभ के लिए कांग्रेस उनकी प्रतिमा लगाने की बात कह रही है।
पहले अपमान फिर कैसा सम्मान : शिवरतन शर्मा
भाजपा के वरिष्ठ नेता व विधायक श्री शिवरतन शर्मा ने पत्रकारो से चर्चा करते हुए कहा कि
खैरागढ़ विधायक रहे देवव्रत सिंह का हमेशा कांग्रेस ने अपमान किया है और अब केवल सियासी लाभ के लिए कांग्रेस उनकी प्रतिमा लगाने की बात कह रही है। इससे पहले जब कांग्रेसियों ने उनका पुतला दहन किया था तब कांग्रेस के आला नेता मौन क्यों थे इसका जवाब जनता के सामने उन्हें देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल भ्रम फैलाकर केवल सियासी रोटी सेकने में लगी हुई है। जब कांग्रेस के पास कुछ करने का समय था तो कुछ भी नहीं किया और केवल व्यर्थ बातें कर जनता के बीच में अपनी सफलता को छिपाने के लिए कुछ भी कह रही है। इंदिरा कला विश्वविद्यालय को केन्द्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा देने पर उन्होंने कहा कि जब यूपीए की सरकार थी तो कांग्रेस के नेताओं ने प्रयास क्यों नहीं किया और अब चुनाव को देखते हुए केवल इस मुद्दे पर सियासत कर रहे है।
उन्होंने कहा कि खैरागढ़ के विधायक रहे देवव्रत सिंह का कांग्रेस ने हमेशा अपमान किया। यही कारण है कि वह कांग्रेस के विभाजित दल जोगी कांग्रेस से चुनाव लड़कर इस क्षेत्र से निर्वाचित हुए थे। उन्होंने अपने बिताए पल को साझा करते हुए बताया कि एक समय इस बात की चर्चा उन्होंने विधानसभा में की थी कि उनका भारी अपमान किया गया है। विधायक शिवरतन शर्मा ने कहा कि जिस तरह से घोषणा पत्र जारी किया गया है उसमें केन्द्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं को अपना नाम देकर वाहवाली लूटने का काम कर रही है। कांग्रेस एक भ्रम फैलाने वाली पार्टी हो गई जो केवल सियासी लाभ के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से नगर पालिका चुनाव के दौरान उन्होंने खैरागढ़ को जिला बनाने की बात कही थी कि कांग्रेस नगर पालिका चुनाव जीतने के बाद खैरागढ़ का जिला बनाएंगे। इस बार कांग्रेस ने फिर से भावनात्मक तौर पर उठाकर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है। इससे पूर्व भी 15 18 व 21 के नगरीय निकाय व विधानसभा चुनाव में खैरगढ़ को जिला बनाने की घोषणा पहले ही कर चुकी है उस वादे का क्या हुआ ?





Comments
Post a Comment