भाजपा युवा मोर्चा साल्हेवारा मंडल के अध्यक्ष अनुज साहू के नेतृत्व मे हुआ इस्लामिक आतंकवाद का पुतला दहन
भाजपा युवा मोर्चा साल्हेवारा मंडल के अध्यक्ष अनुज साहू के नेतृत्व मे हुआ इस्लामिक आतंकवाद का पुतला दहन
साल्हेवारा/गंडई - सर्व विदित है कि राजस्थान के उदयपुर में दो मजहबी उन्मादियों द्वारा एक निर्दोष कन्हैयालाल जी को दिनदहाड़े उनकी दुकान में घुसकर अमानवीय तरीके से शरीयत की तर्ज पर गला रेतकर हत्या कर दी गई है। इस घटना से समग्र हिंदू समाज स्तब्ध है और लोकतांत्रिक देश में शरीयत के बढ़ते हुए अपरोक्ष शासन से बहुत चिंतित है। इसके विरोध में भाजपा युवा मोर्चा एवं बजरंग दल द्वारा संयुक्त रूप से इस्लामिक जिहाद एवं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला दहन किया गया।
उक्त कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से भाजपा युवा मोर्चा साल्हेवारा मंडल के अध्यक्ष अनुज साहू, महामंत्री द्वय रविशंकर मरकाम, छमित जंघेल, कोषाध्यक्ष राजेश साहू, जिला प्रशिक्षण प्रमुख जयप्रकाश मशखरे, उपाध्यक्ष भुनेश्वर सेन, प्रवक्ता उमेश मरकाम, गगन अग्रवाल, मंत्री सुरेश पटेल, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष प्यारे पोर्ते, सदस्य गोपी बंजारे, राजेश पटेल, अजय वर्मा, लवकुश साहू, गौतम नायक, सतीश वर्मा, रवि दास मानिकपुरी एवं युवा मोर्चा के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment