शहर के सभी संस्थाओ ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक किया।
शहर के सभी संस्थाओ ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक किया।
इस अवसर पर शहर के इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, थाना परिसर, नगर पालिका, सिविल हउस्पिटल,और स्कूलों में वृक्षारोपण कर करीब ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाए गए, और समस्त शहर वासियो ने मिलकर श्रमदान भी किया|
विश्व पर्यावरण दिवस पर शहर भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। रविवार को शिक्षण संस्थान और संस्थाओं की ओर से पौधे रोपित किए गए। इस दौरान शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे रोपित करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों ने जनसमूह को एक संदेश दिया गया कि हम सबको एक-एक पौधा लगाना चाहिए तथा समय-समय पर उसकी निगरानी करनी चाहिए।विश्व मे बढ़ते प्रदूषण और कटते जंगलो के कारण ही अब दुनियाभर में पर्यावरण सुधार पर चर्चा और बड़े-बड़े कॉन्फ्रेंसों का आयोजन किया जा रहा है।
हम सबको अब स्पष्ट तौर पर समझ लेना चाहिए कि पौधारोपण का कोई विकल्प नहीं है। सुरक्षित जीवन केलिए अधिकाधिक पौधरोपण ही एकमात्र विकल्प है।









Comments
Post a Comment