मंत्री टीएस सिंह देव ने कहा आम आदमी पार्टी(आप) के लोगों ने उनसे संपर्क किया है। लेकिन खुलकर कहता हूं केजरीवाल से मेरी मुलाकात कभी नहीं हुई है

 

File foto

रायपुर /कांग्रेस की सरकार अपदस्त कर पंजाब का सरदार बनी आम आदमी पार्टी(आप) छत्तीसगढ़ में भी सियासी खेला करने की गुंजाइश बना रही है प्रदेश कांग्रेस के कद्दावर नेता और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव से भी आप ने संपर्क साधा है। यह बात खुद स्वास्थ्य मंत्री टीएस देव ने ही स्वीकार की है


रायपुर प्रेस क्लब के रूबरू कार्यक्रम में पत्रकारों से मुखातिब स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा, आप के लोगों ने उनसे संपर्क किया है। लेकिन खुलकर कहता हूं केजरीवाल से मेरी मुलाकात कभी नहीं हुई है। सिंहदेव ने कहा, उन्हें नहीं लगता कि छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी का कोई असर है। राज्य में फिलहाल आप तीसरा विकल्प नहीं है। इस बातचीत के दौरान टीएस सिंहदेव ने साफ किया कि वे कांग्रेस में बने रहेंगे। सिंहदेव ने कहा, मैं कांग्रेस में हूं और हमेशा रहूंगा। BJP में कभी जाने का सवाल ही नहीं है। उनके साथ कई मुद्दों पर विरोध है। वैसे BJP वाले मुझे मुख्यमंत्री नहीं बनाएंगे। 


सीएम बनने को लेकर पूछे एक सवाल पर उन्होंने कहा, जो बनना था वह बन गया। कुछ बनना बाकी है, उसकी चर्चा होती रहती है। प्रयास जारी है। सिंहदेव ने कहा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जब उन्हें मंत्री बनाया तो अपना विभाग चुनने की अवसर दिया था। एक अधूरी चाहत की ओर इशारा स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बातचीत के दौरान अपनी एक अधूरी चाहत की ओर भी इशारा किया। उन्होंने कहा, एक चाहत अभी बची हुई है। उम्मीद है कि पूरी होगी। बातें हुई हैं। सब कुछ सकारात्मक है। 




Comments