केसीजी के युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष के लिए नदीम मेमन करेंगे दावेदारी।
केसीजी के युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष के लिए नदीम मेमन करेंगे दावेदारी।
खैरागढ़ ! खैरागढ़िया गोठ -खैरागढ़,छुईखदान गंडई के जिला बनने के बाद राजनीतिक गलियारों मे भी उथलपुथल शुरू हो गई है। जानकारी के मुताबिक खैरागढ़ निवासी नदीम मेमन लंबे समय से कांग्रेस पार्टी मे सक्रिय होकर काम कर रहे है। वर्तमान मे नदीम खैरागढ़ विधानसभा का महासचिव भी है। नदीम विभिन्न पदो पर रहते हुए अपनी काम को इमानदारी से निभाते आए है। एक कार्यकर्ता से राजनीति की शुरुआत इन्होंने की है
हाल ही मे खैरागढ़ पालिका चुनाव व विधानसभा उपचुनाव मे मंत्रियों के साथ अच्छी खासी काम करने का अनुभव रखा है। वहीं इनके कार्यशैली से मंत्रियों सहित प्रदेश स्तर के नेताओं ने नदीम को धन्यवाद भी दिए। नदीम खैरागढ़ छुईखदान गंडई के जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी कर रहे है। 28 अप्रैल से नामांकन शुरू होना है। वही 12 मई के बाद चुनाव भी सम्पन्न होना है।
Comments
Post a Comment