खैरागढ़ में अब कांग्रेस की खैर नहीं:डॉ रमन सिंह


 खैरागढ़ में अब कांग्रेस की खैर नहीं:डॉ रमन सिंह

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने चुनाव प्रचार थमने के एक दिन पूर्व धुआंधार प्रचार कर भाजपा प्रत्याशी कोमल झंघेल के पक्ष में समर्थन मांगा।

उन्होंने  खैरागढ़ के अतरिया बाजार में सभा को संबोधित किया। बुंदेली में सभा उपरांत छुईखदान के सभा में शामिल हुऐ।

इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस जिन नारों के साथ सत्ता पे आई थी वो झुठे हैं।कांग्रेस ने कहा था वक्त है बदलाव का, वक्त तो कुछ नहीं बदला लेकिन प्रदेश की जनता ने मुख्यमंत्री के तौर पर एक मिस्टर एटीएम को पाया है।जो केवल अपने पूज्य परिवार पार्टी के प्रमुख के पूजन में साधनारत रहते है।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हर मोर्चे पर छलने का काम किया है।

उन्होंने भाजपा उम्मीदवार कोमल जंघेल के समर्थन में अपील करते हुए कहा कि कोमल जंघेल हमेशा आप लोगों के दुख-सुख के साथी हैं। इसलिए उन्हें फिर से सेवा का अवसर देकर हमे खैरागढ़ के विकास के लिए जुटना होगा ।

झूठ की राष्ट्रीय केंद्र है कांग्रेस:कौशिक

नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने सभा को संबोधित करते कहा कि कहा छुईखदान क्षेत्र एक ऐतिहासिक जगह है। जहां से आपके पुत्र-आपके भाई और आपका सच्चा सेवक मैदान में है। इन्हे चुनकर आप विधान सभा भेजिये हम आपके बुनियादी बातों के समाधान के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने इन 15 वर्षो में जो विकास किया है।वह कभी नहीं हुआ केवल कांग्रेस झुठी बातों के सहारे खैरागढ़ के मैदान में है।जिनका जनता करारा जवाब देगी।इस मौके पर प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी

,चुनाव प्रभारी खूबचंद पारख, पूर्व विधायक अशोक साहू,मोतीराम चंद्रवंशी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी ,आमजन मौजूद थे।

Comments