खैरागढ़ चुनाव में प्रदेश के यशश्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी आज अपनी चुनावी प्रचार का शुभारंभ छुईखदान से खैरागढ़ तक ऐतिहासिक जनसैलाब के बीच प्रारंभ की। रोड शो की उपस्थिति से कांग्रेस की जीत सुनिश्चित नजर आ रही है।

 


सेवा जतन सरोकार कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार- कांग्रेस

मुख्यमंत्री के  रोड शो में उमड़ा जनसैलाब महिलाओं ने आरती उतार कर की पुष्प  वर्षा

खैरागढ़ चुनाव में प्रदेश के यशश्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी आज अपनी चुनावी प्रचार का शुभारंभ  छुईखदान से खैरागढ़ तक ऐतिहासिक जनसैलाब के बीच प्रारंभ की। रोड शो की उपस्थिति से  कांग्रेस की जीत सुनिश्चित नजर आ रही है।


खैरागढ़/ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने खैरागढ़ को जिला बनाने का जो मास्टर स्ट्रोक खेला है उसका असर पूरे क्षेत्र में साफ नजर आ रहा है और आज मुख्यमंत्री के रोड शो में स्वस्फूर्त आम जनता ने अपनी सहभागिता निभाते हुए छत्तीसगढ़ की जनहित  सरकार को अपना जन समर्थन देने शानदार प्रदर्शन दर्ज कर दिया है जैसे ही मुख्यमंत्री जी अपने चुनावी  वाहन खुली जीप में सवार होकर आम जनता से मिलने निकले रास्ते भर विशाल जनसमूह आरती की थाली और गुलाब की पंखुड़ियों से उनका स्वागत तिलक अभिषेक किया मुख्यमंत्री सहृदयता से अपने वाहन से उतर कर भी माताओ बहनों का अभिवादन एवं श्रीफल स्वीकार किया एवं नन्हे बच्चों को लाड़ दुलार करते हुए अपनी गोदी में उठाने से भी नहीं चूके। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने खैरागढ़ एवं छुईखदान के 4835 भूमिहीनो को भूमिहीन किसान नया योजना के तहत ₹96 लाख 70 हजार की राशि वितरित की है इसी तरह सुराजी गांव योजना मनरेगा में 7000 कार्यों की स्वीकृति के साथ 43 लाख  मानव कार्य दिवस अर्जित किए हैं। कोरोना से खैरागढ़ ब्लॉक के 172 व छुईखदान ब्लॉक के 61 कुल 233 परिवार के मुखिया के निधन पर 11 लाख 65 हजार रुपए सहायता राशि प्रदान कर उनके आंसू पोंछ कर सहारा बनने का काम किया है खैरागढ़ में 206 और छुईखदान में 219 हितग्राहियों को 1163. 5 9 एकड़ भूमि में वन अधिकार पट्टा प्रदान करना इसी प्रकार खैरागढ़ व छुईखदान के 30 धान खरीदी केंद्र मे 34229 कृषकों के 14 लाख 47 हजार 127.60 क्विंटल धान की खरीदी कर उन्हें 28.1898 करोड़ का भुगतान कर छत्तीसगढ़ ने अपना राजधर्म निभाया है वही  सिद्ध बाबा जलाशय की स्वीकृति प्रदान कर सिंचाई के लिए एक बड़ी योजना की सौगात दी है आने वाले दिनों में खैरागढ़ जिला बनने के बाद साल्हेवारा वनांचल क्षेत्र में तहसील की स्थापना एवं जालबांधा क्षेत्र में उप तहसील की स्थापना बैताल रानी, मंडी खोल गुफा को पर्यटन का दर्जा दिला कर स्थानीय निवासियों के आय के स्रोत को बढ़ाने का संकल्प जो  छ ग सरकार  ली है इस सब को देखते हुए क्षेत्र की जनता कांग्रेस सरकार के साथ होकर उनके पक्ष में मतदान करने की मानसिकता बना ली है और आज भूपेश बघेल जी के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब इसका जीता जागता उदाहरण है भूपेश बघेल जी के साथ उनके वाहन में चुनाव संचालक ताम्रध्वज साहू एवं जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत जी भगत सवार थे और इन त्रिदेव की जोड़ी भाजपा को चुनाव में पटखनी देने की कांग्रेस की रणनीति सफल नजर आ रही है यह सब जनहितैषी कांग्रेस सरकार के कार्यों का परिणाम है।



Comments