पूर्व मंत्री बृजमोहन ने आज खैरागढ़ शहर मंडल के शहर सहित 30 से ज्यादा ग्रामों में रोड शो एवं बाइक रैली कर चुनावी फिजा बदल दी।
बृजमोहन ने रोड शो,बाइक रैली कर बदली चुनावी फिजा
खैरागढ़ 10 अप्रैल ।भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन ने आज खैरागढ़ शहर मंडल के शहर सहित 30 से ज्यादा ग्रामों में रोड शो एवं बाइक रैली कर चुनावी फिजा बदल दी।
रोड शो व बाइक रैली के शाम 5 बजे खैरागढ़ शहर मंडल कार्यालय के समक्ष समापन अवसर पर उन्होंने कार्यकर्त्ताओ को सम्बोधित किया । उन्होंने कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रचार अभी खत्म नहीं हुआ है। अब कार्यकर्ता घर घर जा कर प्रचार करें। मेहनत की पराकाष्ठा करते हुए कार्य करें और काँग्रेस के सभी हथकंडो को नाकाम करें । हम शत-प्रतिशत चुनाव जीत रहे हैं ।उन्होंने रामनवमी के अवसर पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी ने अभी शक्ति की आराधना की है। हर कार्यकर्ता उपचुनाव में पूरी ताकत के साथ मेहनत करे और 12 तारीख चुनाव के दिन भाजपा को जिता कर काँग्रेस रुपी कालनेमि का वध करे उसके कुशासन को उखाड़ फेंके,जो राम का नाम ले कर रावण के लिए काम करता है ।
श्री अग्रवाल के रोड शो एवं बाइक रैली में उनके साथ विक्रान्त सिंह जिला पंचायत उपाध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य छम्मन साहू और कार्यकर्ता उपस्थित थे।



Comments
Post a Comment