चुनाव के पहले व चुनाव के बाद भी आंदोलन अनवरत जारी रखना जरुरी है : विप्लव साहू


चुनाव के पहले व चुनाव के बाद भी आंदोलन अनवरत जारी रखना जरुरी है : विप्लव साहू 


खैरागढ़ ! स्थानीय बाजार अतरिया सहित आसपास गांव के लोग बाजार अतरिया मे महाविद्यालय की मांग को लेकर चुनाव बहिष्कार के लिए कमर कस लिए है। लगातार मिडिया मे खबर प्रकाशन के बाद राष्ट्रीय पार्टी के जनप्रतिनिधी ग्रामीणो से मिलने पहुंच रहे है। इसी तारतम्य मे खैरागढ़ विधानसभा के डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रत्याशी जिला पंचायत सभापति विप्लव साहू गत दिनो बाजार अतरिया पहुंकर आंदोलनरत युवाओं से मुलाकात कर महाविद्यालय की मांग का समर्थन किया। वहीं चुनाव बहिष्कार न करके अधिक से अधिक मतदान करने का आग्रह कि। 


उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के पहले सरकार शराब बेचना शुरू करता है और तीन साल बाद भी नया सरकार शराब दुकान खुलवा रहे है। लाकडाउन  के समय शराब बंद था उस समय सबके घरों मे कितनी शांति थी, लोग न बीमार पड़ते थे और ना ही हादसे का शिकार होते थे,कोई हास्पिटल नही जाता था। वही घरेलू हिंसा मे भी गिरावट देखने को मिली थी। वर्तमान मे स्थिति ऐसा बन पड़ा है कि आज भी ऐसे लोग शराब सेवन करते है जिसके घरो मे सब्जी बनाने के लिए तेल भी नही होता। जब शराब भट्टी खोलवा सकते है शिक्षा के मंदिर कालेज खोलवाने मे दिक्कत क्यों आ रहा है। 


मुझे खेद है कि संसाधनों की कमी के कायण सही समय मे मुझे सही शिक्षा नही मिलने के वजह से भी मै भटक रहा हूं।  यानि समाज मे पहले भी तकलीफ़ थी और आज भी तकलीफ मे है। पिछले समय का आंकड़ा है जहां सरकार के द्वारा 55 हजार करोड़ रूपये का मोबाईल बांटा था, जिसका कोई उपयोग नही हुआ। उन्होंने कहा कि सरकार बेफिजूल खर्च किया है उस पैसे से प्रत्येक जिला मे चार-चार महाविद्यालय खोला जा सकता था। बाबा साहेब ने जो अधिकार दिया है उस अधिकार का प्रयोग कर सही व्यक्ति का चयन करना है। यही अधिकार के बदौलत ही हम तय करते है कि हमारे गांव मे क्या विकास होना है, हमे हमारे अधिकार को जानना होगा तभी लोकतंत्र मजबूत होगा। एक वोट से ही सारा सिस्टम तय होता है । 


चुनाव का बहिष्कार करना स्थायी इलाज नही है 


आप सभी सही जगह पर बैठो हो आप लोग चुनाव का बहिष्कार कर रहे है तो मेरा पुरा समर्थन है। एक बार नही लगातार करो। लेकिन एक चीज सोचना भी जरूरी है कि क्या चुनाव बहिष्कार करना सही है। कुछ वोट नही पड़ने से सरकार बनेगी या नही बनेगी इससे मतलब नही है। आप सभी ज्यादा से ज्यादा चुनाव मतदान मे भाग लेवें। लेकिन महाविद्यालय की मांग अनवरत जारी रहना चाहिए। मै यदि विधायक चुनकर आता हू तो सबसे पहले शिक्षा व शराब बंदी को लेकर काम करूंगा, और बाजार अतरिया मे महाविद्यालय की मांग को पूरा करने की कोशिश करूंगा। इस अवसर पर बाजार अतरिया सहित आसपास गांव के ग्रामीण बड़ी संख्या मे उपस्थित रहे।

Comments