नवरात्र की समाप्ति के बाद मां दुर्गा को श्रद्धालुओं ने नम आंखों से विदाई दी

 

                  समिति के सदस्य गण

नवरात्र की समाप्ति के बाद मां दुर्गा को श्रद्धालुओं ने नम आंखों से विदाई दी। शनिवार दोपहर को विसर्जन किया. 

माँ दुर्गा समिति ने जस भजन कीर्तन बाजे गाजे के साथ मां का विसर्जन किया और सादगी के साथ विसर्जन जुलूस निकाला। मां दुर्गा को विदाई देने के लिए श्रद्धालुओं ने जमकर जयकारा लगाये। 

 उधर मां का दर्शन करने के लिए लोगों की भीड़़ लगी रही। 

 प्रतिमा विसर्जन देखने के लिए गंडक पर बने पूल पर लोग मौजूद थे। विसर्जन यात्रा को लेकर शहर में जगह-जगह पुलिस बल की भी तैनाती की गयी थी। 

 शनिवार को नया बस स्टैंड परिसर में विराजित मां दुर्गा का पूरे विधि विधान से विसर्जन किया गया।

 इससे पहले अष्टमी के दिन हवन के साथ प्रसादी का वितरण किया गया। बीते 35 सालों से बस स्टैंड परिसर में माता विराजमान होती आई हैं। 

जहां पूरी श्रद्धा से भजन व पूजन कार्य किया जाता है।



 समिति के मनजीत सिंह ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष कोविड नियमों के पालन के साथ प्रतिमा विराजित की गई। और आज विसर्जन भी किया गया।

 बाध्यता के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे जिन्हें माता का दर्शन लाभ मिला। विसर्जन में सीताराम सिन्हा, सुरेश पटेल,राजेश यादव,सुनील वर्मा,गणेश पटेल,मोनू पटेल,आशु पाठक, बंशी पटेल,निक्की वर्मा,सोनू पटेल सहित अन्य शामिल हुए।

Comments