भाजपा कांग्रेस भाई भाई दोनो ने मिलकर किसानो को परेशान करने की कसम है खाई - दीपक आरदे
भाजपा कांग्रेस भाई भाई दोनो ने मिलकर किसानो को परेशान करने की कसम है खाई - दीपक आरदे
आम आदमी पार्टी बालोद छत्तीसगढ़ जिला अध्यक्ष दीपक आरदे ने प्रेस वार्ता में भाजपा और कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा की,कुछ दिनों से भाजपाई किसानो के हमदर्द बनने का ढोंग बखूबी कर रहे है और भूपेश सरकार की धान खरीदी की समय सीमा पर तंज कस रहे है।लेकिन भाजपाई भूल चुके है की जब भाजपा का शासन काल था तब भी धान खरीदी दिसंबर माह में ही होता था। अब जब कांग्रेस ऐसा कर रही है तो अपने दाग को छुपा कर कांग्रेस पर गोबर मलने का काम कर रहे है,दोनो ही सरकारें चाहे भाजपा हो या कांग्रेस दोनो ने ही किसानो के हित में कार्य करना लाजमी नही समझा है।
केंद्र की भाजपा के कारण पूरे देश के किसान परेशान है,कई किसानो की जान चली गई उस पर छत्तीसगढ़ भाजपा इकाई मौन क्यो है, उस विषय पर भी उनको बयान देना चाहिए अगर सच में किसान समर्थक है तो मोदी के कारण होने वाली समस्याओं पर भी आवाज उठाना चाहिए।
भूपेश की कांग्रेस सरकार छत्तीसगढ़ वासियों को परेशान करने में लगी हुई है,कांग्रेस सरकार कुर्सी दौड़ और चुनावी रैली में इस कदर व्यस्त है की उनको प्रदेश के किसानों की आर्थिक स्थिति से कोई सरोकार नहीं है,जनता को क्या जरूरत है उसमे ध्यान केंद्रित करना उतना मुस्कील है जितना अंधेरे में निशाना लगाना।
बरदाने की पूर्ति करने में कांग्रेस
असमर्थ साबित हो चुकी है,अगर इस बार ऐसी स्थिति होगी तो किसानो की समस्या के लिए आम आदमी पार्टी उग्र आंदोलन कर जनता की समस्याओं के समाधान हेतु खड़ी होगी।
किस्त की राशि एक एक साल में से रही गोबर सरकार अगर इस बार किसानो के किस्त की राशि में विलंब करेगी तो ब्याज के साथ पैसा देने की मांग भी करेंगे हम।
Comments
Post a Comment