जगदलपुर जनपत मुख्य कार्यपालन कार्यलय की लचर कार्यशैली व्यवस्थाओं के,खिलाफ मुक्तिमोर्चा व जनता कांग्रेस जे के साथ क्षेत्र की जनता ने खोला मोर्चा-नवनीत चाँद



*❇️*जगदलपुर जनपत मुख्य कार्यपालन कार्यलय की लचर कार्यशैली व्यवस्थाओं के,खिलाफ मुक्तिमोर्चा व जनता कांग्रेस जे के साथ क्षेत्र की जनता ने खोला मोर्चा-नवनीत चाँद*


*❇️*जगदलपुर ग्रामीण ब्लाक के नकटी सेमरा की गड्डो से भरी सड़क के निर्माण,जमावड़ा के अधूरे आंगनबाड़ी भवन ,सुलीयागुड़ा में शुद्ध पेयजलापूर्ति, स्ट्रीट लाइट,हलब्बा कचोरा अधूरे समुदायिक भवन ,व अन्य पंचायतो के मनरेंगा भुकतान, पेंशन व मूल भूत सुविधाओं की मांग को लेकर जिला कलेक्टर व जिला सी ई ओ,जनपत उपाध्यक्ष को सौपा ज्ञापन-नीलाम्बर सेठिया/अजय बघेल/भारती नाग/प्रीतम नाग/कुंती नाग/किरण देवांगन*


*❇️*मुख्य कार्यपालन अधिकारी जगदलपुर को ब्लाक की जनता की समस्याओं से नहीं कोई सरोकार ,जनता से नही मिलना ,समस्याओं को बढ़ावा देना ,उच्च अधिकारियों से पद शिस्टाचार सीखने की अपील-मुक्तिमोर्चा/जनता कांग्रेस जे*


**बस्तर अधिकार मुक्तिमोर्चा के मुख्य सयोंजक व जनता कांग्रेस जे के जगदलपुर शहर अध्यक्ष नवनीत चाँद के नेतृव व जगदलपुर ग्रामीण ब्लाक अध्यक्ष अजय बघेल,जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष नीलाम्बर सेठिया, ब्लाक उपाध्यक्ष प्रीतम नाग की अध्यक्षता में जगदलपुर ब्लाक के विभिन्न ग्राम पंचायतों की समस्याओं पर लगातार ध्यान आकर्षित करने बाद भी समस्याओं के समाधान नही होने के कारण, जनपत पंचायत जगदलपुर के मुख्य कार्यपालन कार्यलय की लचर व गैर जिमेदारना कार्यशैली के खिलाफ बस्तर अधिकार मुक्तिमोर्चा व जनता कांग्रेस जे के साथ ग्राम पंचायतों के निवाशियो ने खोला मोर्चा,जनता को देखने के बाद भी नजर अंदाज कर के जनपत मुख्य कार्यपालन अधिकारी अशोभनीय व्यवहार के खिलाफ जनपत कार्यलय के समकक्ष विरोध प्रदर्शन कर ग्राम पंचायतो के समस्याओ के समाधान व मूल भूत सुविधाओं की मांग को लेकर जिला कलेक्टर व जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी से सम्पूर्ण घटना कर्म पर चर्चा कर ज्ञापन सौप समस्याओं के निवारण व अधिनिस्त जनपत मुख्य कार्यपालन अधिकारी को जनता के प्रति शिस्टाचार सीखने का निवेदन किया गया। ऊक्त सम्पूर्ण प्रदर्शन के उद्देश्य को लेकर बस्तर अधिकार मुक्तिमोर्चा के मुख्य सयोंजक व जनता कांग्रेस जे के जगदलपुर शहर अध्यक्ष नवनीत चाँद ने कहा कि राज्य सरकार ,क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ,विभागीय जिमेदार अधिकारी हवा हवाई मीटिंग,सरकार की महिमा मंडन सभा करवा सत्ता पक्ष के नेताओ को खुश करने में व्यस्त है।तो वही बस्तर जिले के सभी ब्लाक के निवाशी खास तौर पर जगदलपुर ग्रमीण ब्लाक के पंचायत के निवाशी अपनी समस्याओं के समाधान व मूल भूत सुविधाओं की मांग हेतु गुहार लगाते त्रस्त हो चुके है। जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के संरक्षण के चलते जनपत कार्यलय जगदलपुर के अधिकारियों में क्षेत्र की जनता की समस्याओं को सुनने व उनके समाधान का नैतिक साहस नही जुटा रहे  है। क्षेत्र की जनता को कार्यलय में आते देख पद शिस्टाचार को भूल जनता को नजरअंदाज कर अधिकारी कार्यलय छोड़ कर जाने का साहस जुटा रहे है।जगदलपुर विधानसभा के ग्रामीण अंचलों जनता समस्याओं से ग्रस्त है। जनप्रतिनिधि व जिमेदार अधिकारी मद मस्त है। जनपत कार्यलय के समीप नकटी सेमरा के माझी पारा के लोग गड्डो की सड़क पर जान जोखिम में डाल चल रहे है। तो कुरन्दी ग्राम पंचायत के सुलियागुड़ा में लोगो शुद पेयजलापूर्ति नहीं हो रहा है।जमावड़ा 1 में वर्षों से आंगनबाड़ी अधूरे है। हलब्बा कचोरो में घटिया निर्माण का समुदायिक भवन ,वन अधिकार पट्टा,पेंशन, आवास,राशन कार्ड से वंचित लोग,तो वही अंधेरी गलियों स्ट्रीट लाइट की कमी,मनरेंगा भुकतान,पंचायत स्तर पर स्वीकृत कार्यो के ठेके बाहरी लोगों देने से पंचायत के युवा बेरोजगार हो रहे है। मूल भूत सुविधाओं का आभाव के चलते क्षेत्र की जनता परेशान है। 



और क्षेत्र के जनप्रतिनिधि जनता के समक्ष झूठे घोषणा पत्र के विकास के सपने की सभा करने में व्यस्त है। यदि समय उपरांत जनता की समस्याओं का समाधान नही किया गया तो मुक्तिमोर्चा व जनता कांग्रेस जे के आवाहन में क्षेत्र की जनता के साथ आंदोलन किया जाएगा।उक्त कार्यक्रम में प्रतिम नाग,मनदेव बघेल, गीता भारती, पदम् नाथ,संजय मंडल, महादेव कश्यप,सम्पत, किरण देवांगन, सुनीता देवांगन,सिलास बघेल,ओम मरकाम,आदि कार्यकर्ता व ग्राम वाशी उपस्थित थे।*

Comments