सेवा सप्ताह के अंतर्गत पिछड़ा वर्ग मोर्चा 27 को सभी मंडलों में तीन कार्यक्रम करेंगे - शिव वर्मा

 

                           शिव वर्मा

सेवा सप्ताह के अंतर्गत पिछड़ा वर्ग मोर्चा 27 को सभी मंडलों में तीन कार्यक्रम करेंगे - शिव वर्मा

राजनांदगांव। जिला भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष पार्षद के प्रवक्ता शिव वर्मा ने बताया कि 27 तारीख को जिले के सभी मंडलों में सेवा सप्ताह के अंतर्गत 3‌ कार्यक्रम होंगे। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों के लिए मंडल प्रभारी तथा सह प्रभारी सभी मंडलों के लिए बनाया गया है। 

मंडल के प्रभारी तथा प्रभारी मंडल अध्यक्ष , महामंत्री से चर्चा कर कार्यक्रम की रूपरेखा एवं कहां पर कर्यक्रम होना है तथा नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को भारतीय जनता पार्टी के द्वारा सेवा सप्ताह के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है

 वही 17 तारीख से 7 अक्टूबर तक अलग-अलग दिन कार्यक्रम निर्धारित किया गया। 27 तारीख को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के द्वारा कार्यक्रम हेतु तिथि निर्धारित किया गया। शहर में उत्तर मंडल दक्षिण मंडल इनके द्वारा 6 कार्यक्रम अलग-अलग क्षेत्रों में रखा गया है

 उसी प्रकार सभी मंडलों मे 3 कार्यक्रम आयोजित करने के लिए मंडल प्रभारी सह प्रभारी बनाया गया। सेवा सप्ताह के अंतर्गत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में सभी मंडल के पदाधिकारी प्रमुख कार्यकर्ता तथा मोर्चा प्रकोष्ठ के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहने सभी मंडल अध्यक्ष अपील करें साथ ही प्रमुख पदाधिकारी को सूचित करें।

वर्मा ने सभी प्रभारी सह प्रभारी से अपील करते हुए कहा कि तत्काल मंडल अध्यक्ष महामंत्री से चर्चा कर कार्यक्रम की रूपरेखा तत्काल जारी करें।

Comments