छुईखदान समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में थर्मल पानी बाटल व स्वास्थ विभाग को दो नग ऑक्सीजन सिलेंडर भेट किया गया
खैरागढ़िया गोठ - कोरोना संक्रमण की इस महामारी में हमारे स्वास्थ विभाग, पुलिस विभाग, नगरपंचायत के कर्मचारियो,स्वच्छता बहनों के व्दारा दिन रात मेहनत कर पूरी कर्त्तव्य निष्ठा से अपने कार्य का निर्वाहन कर रहे हैं।वहीं लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ कहे जाने वाले पत्रकार साथियों के व्दारा भी इस विकट परिस्थितियों में घुमघुम कर अपने कार्य को पूरी निष्ठा से किया जा रहा है।
इन सबको ध्यान में रखते व गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए,विधायक राजा देवव्रत सिंह के निर्देशानुसार आज रविवार को समुदायिक स्वास्थ केन्द्र छुईखदान में राजनांदगांव जिले के कांट्रेक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सिंगी, सचिव आलोक बिंदल, केंद्रीय विधायक प्रतिनिधि कन्हैया सिंह बैंस, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष छुईखदान संजय महोबिया,शहर अध्यक्ष खैरागढ़ भिखमचंद छाजेड़, विधायक प्रतिनिधि संजीव दुबे, विधायक प्रतिनिधि वह पत्रकार यतेन्द्र जीत सिंह छोटू, देवांश सिंह बैस,छुईखदान बीएमओ मनीष बघेल, टी आई रामेश्वर देशमुख,धनी पाल महेंद्र सिंह ठाकुर, सोहन पाल, बीपीएम बृजेश ताम्रकार नेत्र रोग विशेषज्ञ विनय रामटेके, विनोद पटेल, पत्रकार शैलेन्द्र तिवारी,निलम वैष्णव के व्दारा कोरोना काल में लगे कर्मचारियों के लिए एक-एक लिटर वाला थर्मल पानी का बाटल 60 नग व स्वास्थ विभाग को दो नग 30/30 किलों वाला आक्सीजन सैलेंडर भेट किया गया।
Comments
Post a Comment