खैरागढ़:प्रदेश महासचिव श्रमिक विकास संगठन निलेश यादव ने श्रमिकों को फूल भेंट कर किया सम्मान



खैरागढ़ /प्रदेश महासचिव श्रमिक विकास संगठन निलेश यादव ने श्रमिकों को फूल भेंट कर किया सम्मान

              श्रमिक विकास संगठन के प्रदेश महासचिव निलेश यादव ने  कहा कि हर साल 1 मई को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया जाता है, 1 मई का दिन दुनिया के मजदूर श्रमिको को समर्पित होता है। इस दिन को लेबर डे श्रमिक दिवस या मई दिवस जैसे नामों से भी लोग जानते हैं। इस दिन दुनिया का मजबूत से मजबूत और सुंदर से सुंदर ढांचा श्रमिकों के योगदान के बिना संभव नहीं है, मेहनतकश श्रमिक निर्माण का आधार होते हैं। मजदूर दिवस अपने कर्म साधना से देश एवं सभी के सपनों को शिकार करने वाले सम्मानित श्रमिकों एवं कर्मचारियों का हार्दिक अभिनंदन एवं नमन करता है, वर्तमान समय में दिहाड़ी मजदूर वर्ग लॉकडाउन के कारण प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे मजदूरों को आप सभी से अनुरोध है, कि उनका ख्याल रखें तथा सहयोग प्रदान करें। विश्व श्रमिक दिवस के अवसर पर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में जूटी श्रमिक शक्ति को प्रणाम करता हूं। आपकी कर्म साधना के सामने संपूर्ण भारतवर्ष नतमस्तक है कोविड-19 की वितरित परिस्थितियों में भी आप अपने कर्तव्य के प्रति सजग है, देश निर्माण देश के श्रमिकों द्वारा किया जाता है। यदि देश का श्रमिक खुशहाल है, तो समझो देश खुशहाल हैं। कोरोना काल मैं श्रमिकों और उनके परिवारों के त्याग और परिश्रम के लिए उन्हें नमन दुनिया के विकास में श्रमिकों का अमूल्य योगदान है, 



पक्की सड़कें, ऊंची इमारतें बड़े बांध और अनगिनत चीजें जिन्हें हम हर दिन उपयोग करते हैं, वह सब एक श्रमिक के श्रम का परिणाम है। वर्मा ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले संगठित और असंगठित क्षेत्र के सभी श्रमिक भाई बहनों व कामगारों को विश्व श्रमिक दिवस की हार्दिक हार्दिक शुभकामनाएं जय जोहार

Comments