बल ही जीवन है दुर्बलता ही मृत्यु बल ही शाश्वत यौवन है

 खैरागढ़। राजा फतेह सिंह मैदान में निर्मल त्रिवेणी अभियान द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती     स्वछता का संकल्प  लेकर मनाया गया।कार्यक्रम में एसडीएम निष्ठा पाण्डे तिवारी,बीएमओ विवेक बिसेन,रानी रश्मि देवी सिंह कालेज प्राचार्य जेके केसरवानी, सहित अन्य प्रमुखगण के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। एसडीएम द्वारा स्वच्छता का संकल्प दिलाया गया। सर्वप्रथम निर्मल त्रिवेणी अभियान के संयोजक भागवत शरण सिंह ने कहा कि निर्मल त्रिवेणी  अभियान की शरूआत पिपरिया से हुई और यह आगे बढ़ता गया लोग जुड़ें  और यह पूरे नगर का अभियान है हम यह मानते की खैरागढ़ प्रयागराज है। पहल,शांतिदूत, इकरा फॉउंडेशन,श्रीराम गौसेवा समिति सहित अन्य संस्थायें भी बेहतर कार्य कर रही है। एसडीएम निष्ठा पांडे ने कहा कि निर्मल त्रिवेणी अभियान के बारे में सुना था पर आज अभियान का कार्य देखने का मौका मिला। प्रशंसनीय कार्य है,प्रशासन द्वारा भी सहयोग किया जायेगा,आज का संकल्प को संकल्प तक ही सीमित न रख कर उसे पूरा करेंगे।  इसके पहले मैदान में सभी खिलाडियों, ड्रीम्स एकेडमी  स्टूडेंट्स व मजा आ गे योग टीम सभी ने मिल कर श्रम दान की। उल्लेखनीय है कि मैदान परिसर को स्वच्छ करने सवारने का कार्य 18 दिसम्बर बाबा गुरु घासीदास जयंती को शुरू हुआ



Comments