कांग्रेसियों ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा जी के निधन पर आज खैरागढ़ शहर कांग्रेस व ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने स्थानीय जय स्तंभ पर मोमबत्ती जलाकर दिवंगत नेता की आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना करते हुये
श्रद्धांजलि अर्पित की।
सभापति सुबोधकांत पान्डेय ने स्व. श्री मोतीलाल वोरा जी के जीवन वृत सारगर्भित जानकारी दी!
मोतीलाल वोरा जी अविभाजित मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री,उत्तरप्रदेश के राज्यपाल,राजनांदगांव लोकसभा के सांसद,राज्यसभा सांसद के साथ ही अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के लंबे समय तक कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी निभाई है।।वे एक निर्विवाद राष्ट्रीय नेता रहे।।एक अनुभवी नेतृत्व का इस दुनिया से जाना कांग्रेस की ही नही अपितु राष्ट्रीय क्षति है।।उनका स्थान कोई नही ले सकता।।इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में... शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अब्दुल रज्जाक खान,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भीखम चंद छाजेड़, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मीरा गुलाब चोपड़ा, वरिष्ठ कांग्रेसी गुलाब चोपड़ा, कर्मजीत सिंह, एल्डर मैन सुरेन्द्र सिंह सोलंकी, हरि भोन्डेकर, डॉ किरण झा, डॉ पुरन सारथी, जफर उल्लाह खान, शहर कांग्रेस प्रवक्ता समीर कुरैशी,महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रध्दा अग्रवाल, आशीष छाजेड़, पार्षद सोनु ढीमर, मनोहर सेन,सुर्यकांत यादव, गोपी रजक,कोमल वर्मा,रेशमा सोलंकी, कन्हैया रजक, हिरावन साहु,भीमा साहु, देवा वर्मा, धीरज वर्मा, तामेश्वर वर्मा सहित कांग्रेसी मौजूद थे!
Comments
Post a Comment